📅 Published on: August 14, 2025
गुरु जी की कलम से
सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी क्षेत्र में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। गुरुवार को खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ और लंबी लाइनें देखी गईं। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने 16 और 17 अगस्त की सरकारी छुट्टियां रद्द कर दी हैं, ताकि कर्मचारी छुट्टी के दिनों में भी किसानों को यूरिया उपलब्ध करा सकें।
जानकारी के मुताबिक, जनपद से सटे नेपाल में यूरिया की तस्करी जोरों पर है, जिसके चलते स्थानीय बाजार में भी संकट गहराता जा रहा है। डीएम के नेतृत्व में अब तक दर्जनभर खाद दुकानों को सील किया जा चुका है और एक दर्जन मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
सरकारी रेट 300 रुपये प्रति बैग से कम होने के बावजूद, कालाबाजारी में यूरिया 500 रुपये प्रति बैग तक बेचा जा रहा था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद कड़ी निगरानी में वितरण कराया जा रहा है, लेकिन मांग अधिक होने से किसानों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं।
किसानों को यूरिया के लिए बीस बीस किलोमीटर तक दौड़ लगाते हैं फोने कर करके एक दुसरे क्षेत्र के जानने वालों से जकारियां इकठ्ठा कर कभी इस चौराहे कभी उस चौराहे कभी इस समिति तो कभी दूसरी समितियों और दुकानों का चाकर लगाते देखे जा रहे हैं |