📅 Published on: September 3, 2025
अब जिलेवासियों को बड़े शहरों के बजाय अपने ही जनपद में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से केयर मेडिसिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन हुआ। इस आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन मुख्य अतिथि जमील सिद्दीकी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, और इस तरह के हॉस्पिटल से जिले के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि यहाँ पर अत्याधुनिक उपकरणों से जांच व इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अनुभवी डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की टीम मरीजों की 24 घंटे सेवा के लिए तैनात रहेगी।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अहम कदम बताया।