सिद्धार्थनगर में लापता युवक का शव तालाब में मिला, हत्या का आरोप
📅 Published on: September 6, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर शहर के सिंहेश्वरी पुरम, रोमापार निवासी एक 20 वर्षीय युवक सनी कुमार का शव शुक्रवार सुबह वार्ड के एक तालाब में मिला। सनी दो दिन से लापता था। उसके गले, नाक और आंखों पर चोट के निशान और खून के धब्बे पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप
मृतक के पिता रुद्र नारायण ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर एक किशोरी के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का उस किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे लगातार संपर्क में थे। पिता का आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने ही उनके बेटे की हत्या की है।
सनी कुमार 3 अगस्त की रात से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने सिद्धार्थनगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुबह जब कुछ स्थानीय लोग तालाब के पास गए, तो उन्होंने सनी का शव पानी में तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सिद्धार्थनगर के थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रतीकात्मक फोट


