📅 Published on: September 15, 2025
*धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा – सीओ विश्वजीत सौरयान*
असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर रविवार को सिद्धार्थनगर थाना कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सीओ सदर (आईपीएस) विश्वजीत सौरयान, एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य व थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद और पूजा समितियों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। पूजा शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।
आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उप जिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य और पुलिस क्षेत्राधिकारी (आईपीएस)विश्वजीत सौरयान की अध्यक्षता में थाना सिद्धार्थनगर परिसर में संपन्न हुई।
बैठक में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सभासद, सामाजिक कार्यकर्ता और संभ्रांत नागरिक बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों ने दुर्गापूजा के आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों और ग्रामवासियों से अपील की कि वे शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से नशा न करने की अपील की।लाउडस्पीकर और डीजे की ध्वनि को नियंत्रित रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पंडालों मे सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश भी दिया गया ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके।
उन्होंने कहा कि यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। सीओ सदर(IPS) विश्वजीत सौरयान ने त्योहार के दौरान नशा करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति गांजा, भांग, शराब आदि का सेवन करके धार्मिक स्थलों या विसर्जन में शामिल नहीं हो सकता।
अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही डीजे संचालकों को भी निर्देश दिया गया की अगर वह आपत्तिजनक व अश्लीलता गाना बजाते पायें गयें तो उन पर भी सख्त सख्त कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने कहा कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने कहा दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान सूरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी।उन्होंने विसर्जन के दौरान डीजे की गाडियां घाट से दौ मीटर पहले ही रोकें जाने का निर्देश दिया। जिससें दुर्गा मूर्ति को सकुशल विसर्जन किया जा सके।
बैठक में अजय वर्मा, सभासद प्रतिनिधि जहीर सिद्दीकी, तोनियाहे बाबा, सभासद कल्लू हाशमी,नूरुल खां सोनू, बब्बू खां,ग्राम प्रधान मोहम्मद रफीक आदि लोग उपस्थित रहे।