मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद , अधिकारियों की उपस्थिति में हटाई गई प्रतिमा

Kapilvastupost

कठेला समय माता थाना क्षेत्र के औरहवा गांव में शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

एसडीएम कुणाल, सीओ परवीन प्रकाश तथा थानाध्यक्ष अभय सिंह ने स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद विवादित स्थान से प्रतिमा हटाकर मंदिर प्रांगण में स्थापित कराई गई।

अधिकारियों की त्वरित पहल और सख्ती से किसी भी तरह की बड़ी अनहोनी टल गई। इस दौरान दुर्गा समित मित्र मंडल के अध्यक्ष हरजीत चौहान, तिवारी चौहान, पांचू चौहान, शिवमंगल चौहान, दौलत चौहान, प्रकाश चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांत है और गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।