सामुदायिक शौचालय में लटक रहे ताले, खुले में शौच करने को मजबूर ग्रामवासी
📅 Published on: September 27, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर
गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए बना सामुदायिक शौचालय पर लटक रहा ताला जिससे लोग आसमान के नीचे सौच करने के लिए मजबूर हो रहा है
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सिद्धार्थ नगर जनपद को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है । जिसमें बढ़नी ब्लाक के करीब 77 ग्राम पंचायत भी शामिल हैं। जबकि सही तरीके से सामुदायिक शौचालयों की जांच की जाये तो बहुत ऐसे शौचालय हैं जहां कहीं पानी की कोई व्यवस्था नहीं है या फिर हमेशा ताले लटकते रहते हैं।


