बेकाबू ट्रेलर ने 5 साल के मासूम को रौंदा, मौके पर मौत; गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा

Kapilvastupost

बांसी, सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र में बांसी-इटवा मार्ग पर रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। सहजी सुभाषनगर मोहल्ले के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खेल रहे एक पांच वर्षीय मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम आदित्य छ वर्ष पुत्र हरिराम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा, पुलिस ने लिया हिरासत में

​मासूम बच्चे की मौत से भड़के स्थानीय लोगों ने तत्काल ट्रेलर को रोक लिया और उसके चालक की जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ से चालक को छुड़ाया और उसे हिरासत में ले लिया।

​प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रेलर और उसके चालक दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।