मुख्यमंत्री योगी के ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ विज़न को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान तेज़

बढ़नी में भव्य कार्यक्रम आयोजित, आम जनता को जोड़ने की पहल

गुरु जी की कलम से

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा परिकल्पित ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047: समृद्ध का शताब्दी पर्व’ की भव्यता सुनिश्चित करने की मंशा को अब एक जन-आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिम्मेदार लोग मुख्यमंत्री के इस विज़न को जन-जन तक पहुंचाने और आम जनता को इस अभियान से जोड़ने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

​इसी क्रम में, नगर पंचायत बढ़नी कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री की 2047 की मंशा और उनके विज़न से विस्तार से अवगत कराया।

​इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की ‘विकसित भारत 2047’ और ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के तहत आने वाली तमाम विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ये योजनाएं प्रदेश के भविष्य को आकार देंगी और हर नागरिक को इनसे लाभ मिलेगा।

​इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मनोज गोयल, ध्रुव चतुर्वेदी, सूरज लाल जायसवाल, दिनेश अग्रहरि, विजय चौरसिया, जुबेर अहमद सहित नगर के कई अन्य व्यवसायी और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। यह पहल दर्शाती है कि मुख्यमंत्री का 2047 का विज़न अब सरकारी दायरों से निकलकर जनता की भागीदारी से साकार होने की दिशा में बढ़ रहा है।