ग्राम पंचायत सेवरा में ‘गाँव की समस्या, गाँव में समाधान’ चौपाल का सफल आयोजन; जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

गुरु जी की कलम से

बढ़नी: विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेवरा में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने के उद्देश्य से पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पंचायत सचिव दिलीप कुमार यादव और ग्राम प्रधान विजय कुमार पाठक की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

​चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को विशेष रूप से अटल पेंशन योजना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय और युवाओं को रोजगार से जोड़ने जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

​अध्यक्षता कर रहे पंचायत सचिव दिलीप कुमार यादव और ग्राम प्रधान विजय कुमार पाठक ने आयुष्मान कार्ड एवं परिवार कार्ड बनाए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया।

​इस अवसर पर पंचायत सचिव दिलीप कुमार यादव, ग्राम प्रधान विजय कुमार पाठक, रोजगार सेवक अमित पाठक, सफाईकर्मी सत्यदेव व सोहन लाल, तथा ग्रामवासी केशव राम पाठक, रामदीन, हरीलाल, पप्पू, सचिन, इन्द्र बहादुर चौधरी, निसार खान, गोपाल कृष्ण पाठक, विश्नू गौतम सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।