स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए 31 चिकित्सकों को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया सम्मानित — सिद्धार्थ नगर से डॉ विमल कुमार दिवेदी और सुशांत जैसवाल भी रहे शामिल

यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरी सिद्धार्थनगर की चिकित्सा सेवा का सम्मान है। मरीजों की सेवा ही मेरा धर्म है और यह पुरस्कार मुझे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। डॉ विमल कुमार दिवेदी 

kapilvastupost 

स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को ‘अमर समर्पण सम्मान’ कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया। शुक्रवार को गोरखपुर-बस्‍ती मंडल के 31 चुनिंदा डॉक्टरों को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला द्वारा किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों के कार्यों की सराहना की गई। डिप्टी सीएम ने कहा कि डॉक्टर समाज की रीढ़ हैं, जो सेवा और समर्पण के बल पर मानवता की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

हमारी कोशिश हमेशा यही रही है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। अमर उजाला और उपमुख्यमंत्री द्वारा मिला यह सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है और हम आगे भी सेवा कार्य को और मजबूती से जारी रखेंगे। डॉ सुशांत जैसवाल 

सम्मान पाने वालों में गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिलों के डॉक्टर शामिल रहे। सभी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है और वे आगे भी समाज सेवा में अपना योगदान देते रहेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार और अमर उजाला समूह के पदाधिकारी मौजूद रहे।