आज़ाद समाज पार्टी में बड़ा जुड़ाव: जय प्रकाश ‘छोटू भैया’ ने दो दर्जन साथियों संग ली सदस्यता

सिद्धार्थनगर के जिला पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति

Kapilvastupost
लखनऊ, 01 नवंबर 2025:
एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के विचारों और आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) की नीतियों से प्रभावित होकर, आज राजधानी लखनऊ में पार्टी को एक महत्वपूर्ण मजबूती मिली है।

जय प्रकाश उर्फ छोटू भैया जी ने अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह सदस्यता कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार चित्तौड़ जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सिद्धार्थनगर की टीम रही मौजूद
इस सदस्यता ग्रहण समारोह में सिद्धार्थनगर ज़िले से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही।

इनमें मुख्य रूप से राजेंद्र भारती  (आज़ाद समाज पार्टी, सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष) सुरेंद्र कुमार आजाद (सिद्धार्थनगर के जिला उपाध्यक्ष)
जुगनू कुमार आजाद (कार्यकर्ता)
इम्तियाज खान (कार्यकर्ता)
आदि लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नए सदस्यों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ जी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि, “छोटू भैया जी जैसे ज़मीनी नेता और उनके साथियों का पार्टी से जुड़ना, यह दर्शाता है कि जनता अब संवैधानिक हक़ और सम्मान की राजनीति पर विश्वास कर रही है।

सिद्धार्थनगर की टीम की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और बल दिया है। छोटू भैया ने पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए वंचितों के हक़ के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।