📅 Published on: November 8, 2025
दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कुचलीं 150 से अधिक भेड़ें, BJP नेता श्याम जायसवाल ने दी आर्थिक मदद
निजाम अंसारी
बढ़नी सिद्धार्थनगर । बीते सप्ताह ढेबरुआ गांव में हुए एक दर्दनाक हादसे ने पशुपालकों को गहरे सदमे में डाल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बेकाबू ट्रक ने भेड़ों के एक झुंड को रौंद दिया, जिससे 150 से अधिक भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गईं।
भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने बढ़ाया मदद का हाथ
इस दुखद घटना के बाद, पीड़ित दुर्गा प्रसाद पुत्र छोटे लाल
ग्राम ढेबरुवा को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्याम जायसवाल ने आगे बढ़कर पचास हजार रुपए (50,000) की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
श्याम जायसवाल ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि यह पशुपालकों के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और यह सुनिश्चित करने का वादा किया कि उन्हें सरकार की तरफ से भी उचित मुआवजा और सहायता मिल सके। पीड़ित की 60 से 70 के करीब भेड़ें मारी गई थीं।
यह सहयोग राशि ऐसे समय में पीड़ितों के लिए बड़ी राहत बनकर आई है, जब वे अपनी आजीविका के साधन को खो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता के इस त्वरित और संवेदनशील कदम की सराहना की है।
इस दौरान ग्राम प्रधान सच्चिदानंद उर्फ राम जी , नगर पंचायत बढ़नी सुनील अग्रहरि , लवकुश चौधरी, अजय कुमार अग्रहरि अजय पांडे , इंद्रमोहन यादव , प्रदीप गौतम , राम अंजोर, भुल्लर , सतीश चंद्र, उपेंद्र जायसवाल , रामपाल आदि उपस्थित रहे।