📅 Published on: November 29, 2025
गुरु जी की कलम
तहसील शोहरतगढ़ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2025 के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजरों को आज एक सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अपने-अपने बूथ के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को ससमय घर-घर जाकर वितरित करने, प्राप्त करने और पूर्ण रूप से डिजिटाइज करने में दिखाई गई पारदर्शिता और दक्षता के लिए दिया गया है।
इन सुपरवाइजरों का हुआ सम्मान:
उपजिलाधिकारी (SDM) शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा, तहसीलदार प्रकाश सिंह, और नायब तहसीलदार महबूब अंसारी ने संयुक्त रूप से इन कर्मचारियों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले सुपरवाइजरों के नाम निम्नलिखित हैं: दिवाकर चौधरी ,प्रविन्द्र कुमार यादव ,रमेश जायसवाल ,दुर्गेश कुमार ,अखिलेश कुमार चौधरी ,मुस्ताक खान ,शिवकुमार यादव ,धर्मेंद्र यादव ,पंचम कुमार पटेल,विमल यादव और संदीप कुमार
जनहित और निष्ठा पर बल:
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी महोदय, श्री विवेकानन्द मिश्रा ने सभी सम्मानित कर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि कर्मचारियों ने अपने कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता एवं जनहित को सर्वोपरि रखा।
उन्होंने सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे भविष्य में भी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहें और मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों को ससमय डिजिटाइज करने के अपने प्रयासों को जारी रखें।
इस अवसर पर वीं आर सी सीपी सिंह, अरविंद चौवे, विनोद कुमार, असलम, और अन्य राजस्व कर्मी भी उपस्थित रहे।