बढ़नी – मलगहिया में प्रधान प्रत्याशी मारूफ आलम की सराहनीय पहल, कैंप लगाकर सैकड़ों ग्रामीणों के भरवाए SIR फॉर्म

जुनैद फैसल 

बढ़नी – मालगहिया : आगामी ग्राम प्रधान चुनाव को देखते हुए और जनसेवा की भावना के साथ, प्रधान पद के प्रत्याशी मारूफ आलम ने मिश्रौलिया गांव में एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के एस आई आर (SIR) फॉर्म भरवाए।

जानकारी के मुताबिक, गांव के कई लोग जानकारी के अभाव या तकनीकी सहायता न मिलने के कारण अपने ज़रूरी फॉर्म नहीं भर पा रहे थे। इसी समस्या को देखते हुए मारूफ आलम और उनकी टीम ने एक जगह बैठकर कैंप की तरह लोगों की मदद की।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मारूफ आलम की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ एक-एक व्यक्ति का फॉर्म भरने में सहायता कर रही है। इस मौके पर मारूफ आलम ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता की बुनियादी समस्याओं को हल करना और सरकारी सुविधाओं का लाभ उन तक पहुँचाना है।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है और भारी संख्या में उपस्थित होकर अपने कागजी काम पूरे करवाए। स्थानीय लोगों ने इसे एक सकारात्मक और मददगार कदम बताया है।