राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियंस का बढ़नी में भव्य स्वागत: जागृति क्लब ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान

गुरु जी की कलम से

बढ़नी: राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लौटे स्थानीय युवा खिलाड़ियों के सम्मान में सोमवार को जागृति सपोर्टिंग क्लब, बढ़नी ने एक भव्य समारोह आयोजित किया। इन खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर क्लब ने उनका उत्साहवर्द्धन किया।

​खिलाड़ियों और कोच का सम्मान

​समारोह में क्लब के अध्यक्ष अकील अहमद मुन्नू ने सभी खिलाड़ियों, उनके कोच शंभू नाथ गुप्ता, और वॉलीबॉल प्रमोटर विजय कुमार वर्मा को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

​क्लब के सचिव मु. इब्राहिम बाबा ने समारोह का सफल संचालन किया। इस अवसर पर परमात्मा प्रसाद दुबे, हाजी अब्दुल कय्यूम, अजय प्रताप गुप्ता, नेशनल एनाउंसर जुग्गी राम राही, निज़ाम अहमद सभासद, शाकिर अली, मो. जमाल, मसूद अहमद और करम हुसैन इदरीसी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

​राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग

​सम्मानित होने वाले सभी खिलाड़ी गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज, बढ़नी के होनहार छात्र हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया:

अंडर-19 बालिका वर्ग:

कु. सोनी पासवान, कु. सुमन गौण, गायत्री और कु. अंशिका सोनी स्कूली प्रादेशिक टीम में चयनित हुईं और उन्होंने 15 से 19 नवंबर को मध्य प्रदेश में संपन्न हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।

अंडर-17 बालक वर्ग:

रेहान अहमद ने प्रादेशिक टीम में चयनित होकर 9 से 13 नवंबर को बरेली में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

​क्लब ने युवा चैंपियंस के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।