सिद्धार्थनगर: जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र नगर पंचायत बढ़नी में आज भारी उत्साह और गहमागहमी का माहौल रहा। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनमानस ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह अवसर उस समय और भी खास हो गया जब क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका पाल का जन्मदिन भी इसी भव्यता के साथ मनाया गया।
राजकीय सम्मान के साथ हुआ स्वागत
नगर पंचायत बढ़नी पहुँचने पर स्थानीय प्रशासन की ओर से मंत्री ए.के. शर्मा को सलामी (Guard of Honor) दी गई। इसके पश्चात, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। मंत्री जी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया और कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना की।
फूल-मालाओं से सजी बढ़नी की सड़कें
मंत्री ए.के. शर्मा के नगर पंचायत बढ़नी पहुँचते ही ‘जय श्री राम’ और ‘जिंदाबाद’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूँज उठा। पुष्प वर्षा और भारी भरकम मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का अभिनंदन किया। मंत्री शर्मा ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और नगर पंचायत में चल रही योजनाओं की सराहना की।
सांसद जगदम्बिका पाल के जन्मदिन का उल्लास
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल के जन्मदिन का सेलिब्रेशन रहा। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा और सांसद पाल ने कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
इस दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा: “सांसद जगदम्बिका पाल जी का जीवन जनसेवा को समर्पित है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।”
सांसद पाल ने जताया आभार: सांसद महोदय ने कार्यकर्ताओं के प्यार और मंत्री जी की उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
विकास और संवाद पर जोर
स्वागत समारोह के बाद नगर विकास मंत्री ने मंत्री स्थानीय प्रशासन और निकाय प्रतिनिधियों के साथ संक्षिप्त चर्चा की। चर्चा के दौरान सुनील अग्रहरि ने जोर दिया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते बढ़नी की स्वच्छता और बुनियादी ढांचा ‘मॉडल’ स्तर का होना चाहिए ताकि नेपाल से आने वाले पर्यटकों पर उत्तर प्रदेश की उत्तम छवि बने।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय सभासद, भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।