सिद्धार्थनगर: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

मनोज भगवान
सिद्धार्थनगर संवाददाता दिनांक: 18 जनवरी, 2026
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण (फेज 5.0) के अंतर्गत जनपद सिद्धार्थनगर में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए एक भव्य ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों का भ्रमण किया।

इन क्षेत्रों में चला जागरूकता अभियान
प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद और साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार, खजुरिया,मद्राहना स्थानों पर जनसंवाद किया।
सुरक्षा और साइबर अपराध पर चर्चा
सम्मेलन के दौरान महिलाओं और किशोरियों को खुद के साथ होने वाले अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के प्रति सचेत करते हुए बताया कि डिजिटल फ्रॉड होने पर तत्काल सहायता कैसे प्राप्त करें। साथ ही, यातायात नियमों का पालन करने और नए कानूनों व उनकी धाराओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। — मिशन शक्ति टीम
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं (80) और किशोरियों (35) को आपातकालीन स्थिति में उपयोग होने वाले टोल-फ्री नंबरों की सूची उपलब्ध कराई गई:
* 1090: वुमेन पावर लाइन
* 181: महिला हेल्पलाइन
* 112: पुलिस हेल्पलाइन
* 1930: साइबर हेल्पलाइन
* 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
* 1098: चाइल्ड केयर लाइन
* 14567: एल्डर हेल्पलाइन
अभियान में शामिल टीम
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उ.नि. विजय कुमार, का. शुभम रावत, म.हे.का. शिल्पा शर्मा, हे.का. राजेश कुमार सिंह, हे.का. विवेक गुप्ता, का. अर्जुन यादव और का. सूरज गुप्ता सहित अन्य बीट पुलिस अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।