स्वास्थ्य केंद्र में समीक्षा बैठक: प्रतिदिन 20 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य, अधीक्षक ने दिए कड़े निर्देश

Kapilvastupost
[इटवा ], सिद्धार्थ नगर, 19 जनवरी 2026
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा के अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विकास खंड के सभी सीएचओ (CHO), एएनएम (ANM) और सुपरवाइजर्स ने प्रतिभाग किया। बैठक का मुख्य एजेंडा आयुष्मान भारत योजना के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना रहा।

प्रति उपकेंद्र 20 कार्ड बनाने का लक्ष्य
अधीक्षक डॉ. द्विवेदी ने विकास खंड के अंतर्गत आने वाले उन सभी ग्रामों और पुरवों की समीक्षा की, जहाँ अभी भी पात्र लाभार्थी आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक उपकेंद्र को प्रतिदिन 20 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने अनिवार्य हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

70+ बुजुर्गों और अंत्योदय कार्ड धारकों पर विशेष फोकस
बैठक के दौरान अधीक्षक ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को खोजकर उनके कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस जनहितैषी योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) अनिल कुमार यादव, एआरओ ओम प्रकाश त्रिपाठी, बीसीपीएम शिवशंकर वरुण और डीईओ दिनेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
फील्ड स्टाफ में मंजू सिंह, सुशीला देवी, रीना तिवारी, सुभावती देवी, रजनीपाल, प्रियंका वर्मा, रूमा चौधरी, नीलम वर्मा, आरती चौधरी, अन्तिमा रानी (सभी एएनएम) तथा सीएचओ सीमा यादव, रंजना यादव, पिंकी चौहान, अंबिका मौर्य और बृज किशोर दुबे सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।