📅 Published on: January 20, 2026
Kapilvastupost
बाढ़नि/सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के धेबरुवा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी क्षेत्र के डढ़वूल गांव निवासी से पुलिसिया बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। यहाँ एक ग्रामीण ने होमगार्ड के जवानों पर अकारण मारपीट, गाली-गलौज और गंभीर चोटें पहुँचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डढ़वुल निवासी शेषराम उर्फ बीरु पुत्र रामधनी बीती रात करीब 1 बजे सब्जी लेने के लिए तूुलसेीपुर जा रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि जब वह बढ़नी कस्बे के निकट समाय माई के स्थान’ नामक जगह पर पहुंचे, तो वहां तैनात दो होमगार्डों ने उन्हें रोक लिया।
’चोर’ कहकर पीटा और दी गालियां
सब्जी विक्रेता शेषराम ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उन्होंने सब्जी लेने जाने की बात कही, तो होमगार्डों ने उन्हें ‘चोर’ कहकर संबोधित किया। विरोध करने पर जवानों ने उनके साथ हिंसक मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, उन्हें लात-घूंसों से पीटा गया, जिससे उनके हाथ, कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पिटाई से मेरा बायां हाथ नहीं उठ रहा है इतना ही नहीं, आरोप है कि होमगार्डों ने उनके परिवार की महिलाओं के लिए अत्यंत अभद्र भाषा और गालियों का प्रयोग किया।
न्याय की मांग
पीड़ित शेषराम ने चौकी इंचार्ज को प्रार्थना पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और न्याय प्रदान करने की मांग की है। रात के अंधेरे में राहगीरों के साथ इस तरह के व्यवहार ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।