📅 Published on: January 25, 2026
Kapilvastupost
बढ़नी (सिद्धार्थनगर): विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग गांव में मोबाइल नेटवर्क की बदहाली से ग्रामीण बुरी तरह परेशान हैं। गांव में लगा एयरटेल का टॉवर सफेद हाथी साबित हो रहा है, जिससे आए दिन घंटों नेटवर्क गुल रहता है। इस समस्या ने ‘डिजिटल इंडिया’ के दावों की पोल खोल कर रख दी है।
महंगे रिचार्ज के बाद भी सेवाएं ठप
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ने रिचार्ज की दरें तो काफी बढ़ा दी हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। घंटों नेटवर्क गायब रहने से बैंकिंग, ऑनलाइन पढ़ाई और सरकारी योजनाओं के आवेदन जैसे जरूरी काम पूरी तरह ठप हो जाते हैं। स्थानीय निवासी डॉ. सोनू ने बताया कि स्थिति इतनी खराब है कि कॉल करने के लिए लोगों को छतों या ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है।
ऑनलाइन कार्यों पर पड़ा बुरा असर
सुरेंद्र केंद्र संचालक सुरेंद्र कुमार ने आक्रोश जताते हुए कहा कि नेटवर्क न होने से डिजिटल भुगतान और अन्य ऑनलाइन कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत छात्रों और व्यापारियों को हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम होते ही नेटवर्क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है।
आंदोलन की चेतावनी
समस्या से आजिज आकर जितेंद्र, धर्मेंद्र, अशोक, अमन, मोहन, मुमताज और मनीष समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग को चेतावनी दी है। उन्होंने मांग की है कि तकनीकी खराबी और पावर बैकअप की समस्या को जल्द दूर किया जाने की मांग की।