दुखद : विधायक विनय वर्मा की माता सुशीला देवी का निधन, लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस

गुरु जी की कलम से 

सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा की पूजनीय माता श्रीमती सुशीला देवी का आज निधन हो गया। वह काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही विधायक के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया है।

विधायक विनय वर्मा अक्सर अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते थे और उनके प्रति अपना सेवा भाव सोशल मीडिया पर भी साझा करते थे। सुशीला देवी एक धार्मिक और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उनके निधन को जनपद के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से विनय वर्मा और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।