कपिलवस्तु महोत्सव 2026: ग्राम प्रधान जफर आलम , सोनू यादव , यशोदानंद मिश्रा सहित सिद्धार्थनगर के 14 ग्राम प्रधान और सचिव सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव 2026 के अवसर पर जिले के विकास कार्यों को नई गति देने वाले ग्राम प्रधानों और सचिवों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची में जिले के 14 अलग-अलग विकास खंडों से चयनित ग्राम पंचायतों के नाम शामिल हैं।

इन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को उनके द्वारा ग्रामीण विकास, स्वच्छता और उत्कृष्ट प्रशासनिक प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान के लिए चयनित पंचायतों की सूची
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, जोगिया से लेकर उसका बाजार तक के विभिन्न क्षेत्रों के नाम इसमें शामिल हैं। प्रमुख रूप से शोहरतगढ़ विकास खंड के रमवापुर खास के प्रधान जफर आलम, जोगिया की ग्राम प्रधान शालिनी, बांसी से  केवलपति और इटवा से अदालत यादव के नाम सूची में दर्ज हैं।
| क्र.सं. | विकास खंड | ग्राम पंचायत | ग्राम प्रधान का नाम | सचिव का नाम |
|—|—|—|—|—|
| 1 | जोगिया | जोगिया | शालिनी  गौरव त्रिपाठी |
| 2 | बांसी | दसिया । केवलपति |अभिनव शुक्ला |
| 3 | इटवा | बेनीपुर उर्फ पुरैना । अदालत | विजयपाल मौर्या |
| 4 | खुनियांव | लुटेरा | गीता देवी  मो० तारिक खाँ |
| 5 | भनवापुर | साहेपारा | मुजीबुर्रहमान खाँ  हरीराम चौधरी |
| 6 | बर्डपुर | बर्डपुर-2  जहां आरा  शैलेन्द्र गुप्ता |
| 7 | बढ़नी | पकडिहवा | यशोदानन्द मिश्र  रविकान्त यादव |
| 8 | डुमरियागंज | भटगवा | विष्णु श्रीवास्तव  हरिशंकर सिंह |
| 9 | खेसरहा | कुडजा | रामकुमार गुप्ता  विकास चौधरी |
| 10 | मिठवल | चरथरी | अवधेश  रविकपूर राव |
| 11 | लोटन | लोटन  प्रदीप मोदनवाल । रविन्द्र जाटव |
| 12 | नौगढ़ | बर्डपुर-14 | अमीरुल्लाह । अभिनव ओझा |
| 13 | शोहरतगढ़ | रमवापुर खास । जफर आलम । निशा श्रीवास्तव |
| 14 | उसका बाजार | सोहांस खास | श्रीश प्रताप यादव । अखिलेश कुमार |
इस पुरस्कार का उद्देश्य ग्राम स्तर पर बेहतर कार्य कर रहे प्रधानों और सचिवों का उत्साहवर्धन करना है, ताकि जिले की अन्य पंचायतों में भी विकास की प्रतिस्पर्धा बढ़े। पुरस्कार प्राप्त करने वाले ग्राम प्रधानों और सचिवों को लोगों बधाई दी।