📅 Published on: March 23, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) शोहरतगढ़ के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय छतहरी में तैनात सहायक अध्यापिका सपना रानी का सोमवार सुबह लगभग 8 बजे असामयिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही विभागीय गलियारों और शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। मृदुभाषी और कर्मठ स्वभाव की धनी सपना रानी मूल रूप से कन्नौज जनपद की निवासी थीं।
बीआरसी पर आयोजित हुई शोक सभा
शिक्षिका के निधन पर बीआरसी शोहरतगढ़ परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्रों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपूरणीय क्षति: शिक्षकों ने व्यक्त की संवेदना
शोक सभा में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार और अन्य शिक्षक नेताओं ने सपना रानी के निधन को शिक्षा विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा कि एक समर्पित शिक्षिका का इस तरह असमय चले जाना अत्यंत दुखद है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर मनोज यादव, डॉ. आशुतोष सिंह, अवधेश सिंह, तुलसीराम, गायत्री देवी, कृपा शंकर त्रिपाठी, रामविलास यादव, पप्पू यादव, प्रवीण यादव, अमरेश कुमार, सुशील सिंह, मुस्तन शेरुल्लाह, आनंद गौड़, सुरेंद्र प्रसाद, राकेश राज, पप्पू सिंह, राकेश कुमार नायक, घनश्याम, शैलेन्द्र चौधरी, मनमोहन, राहुल, शिवशंकर यादव, पवन चौरसिया, विनोद कुमार, अमित कुमार चौधरी, स्वाती वर्मा, सिद्धार्थ कुमार, सुग्रीव यादव, रेनू मद्धेशिया, विजय बहादुर, सरिता यादव, बजरंगी, रेखा पाण्डेय, महेश त्रिपाठी, कल्पना सरोज, रानी, कुसुम यादव, केशव राम यादव, अवधेश पाल, नागेन्द्र कुमार, अश्विनी शुक्ला, राधेश्याम वर्मा, प्रदीप कुमार, अरविंद चतुर्वेदी, बजरंगी लाल, लखन्द्रराम, राकेश जायसवाल, रामानंद पाण्डेय, कृष्ण गोविन्द चौधरी, शिवनाथ और पृथ्वी पाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व अनुदेशक मौजूद रहे।