सिद्धार्थनगर: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, विधायक सैयदा खातून ने मौके पर पहुँचकर संभाला मोर्चा

सिद्धार्थनगर हादसा: विधायक सैयदा खातून की संवेदनशीलता, घायलों का इलाज कराकर दूसरी बस से भेजा घर।

Kapilvastupost
एंकर: सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में श्रद्धालुओं से भरी बस के पलटने की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सैयदा खातून तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं। विधायक ने न केवल घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई, बल्कि फंसे हुए श्रद्धालुओं को उनके घर सुरक्षित भेजने के लिए अपनी देखरेख में दूसरी बस का इंतजाम भी करवाया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।

विधायक की त्वरित कार्रवाई:
भड़रिया-डुमरियागंज मार्ग पर कादिराबाद गांव के पास जब देवी पाटन जा रही श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तो मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। सूचना मिलते ही विधायक सैयदा खातून घटनास्थल पर पहुँचीं और राहत कार्य में जुट गईं। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं के लिए दूसरी बस का प्रबंध:
हादसे के बाद डरे-सहमे यात्रियों को राहत देते हुए विधायक ने गोंडा जनपद के गौरा चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम टैंकनहवा सुरक्षित भेजने के लिए तुरंत एक अन्य बस की व्यवस्था कराई। विधायक खुद तब तक मौके पर मौजूद रहीं जब तक कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रवाना नहीं कर दिया गया।
मौके पर पहुंची विधायक ने रिपोर्टर को बताया कि अगया-कादिराबाद गांव के पास देवी पाटन जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस के पलटने की खबर मिलते ही मैं मौके पर पहुँची। प्राथमिकता सभी की जान बचाना और घायलों को उपचार दिलाना था। सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके घर (गौरा चौकी, ग्राम टैंकनहवा) भेजने हेतु दूसरी बस की व्यवस्था करा दी गई है। मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।