📅 Published on: March 25, 2026
ईरान-इजराइल तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) में हलचल की खबरों ने घरेलू स्तर पर भारी असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेल की वैश्विक सप्लाई चेन बाधित होने की आशंका के चलते पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल है।
Kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर – वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव अब आम आदमी की जेब और जरूरतों पर सीधा प्रहार कर रहा है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का रास्ता बंद होने की खबरों के बीच देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है। जिले के दर्जन भर से अधिक पेट्रोल पंपों पर पिछले कई दिनों से ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लटक रहे हैं, जबकि चालू पंपों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।
पंपों पर स्थिति इतनी तनावपूर्ण है कि लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के साथ-साथ बड़े-बड़े गैलनों और डिब्बों में भी ईंधन भरकर ले जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
पैनिक बाइंग से किल्लत के डर से लोग जरूरत से ज्यादा स्टॉक कर रहे हैं, जिससे चालू पंपों पर भी भार बढ़ गया है।
आने वाले दिनों में प्रशासन की चुनौती बढ़ने वाली है कई क्षेत्रों में पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए तैनात करना पड़ सकता है।