अनुभव और निष्ठा का सम्मान: भाजपा के दिग्गज नेता त्रियुगी अग्रहरि की राजनीतिक यात्रा ने पेश की मिसाल

गुरु जी की कलम से
बढ़नी,सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी में जमीनी स्तर से संघर्ष कर पहचान बनाने वाले नेताओं की फेहरिस्त में बढ़नी कस्बा निवासी त्रियुगी अग्रहरि का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। 90 के दशक से राजनीति की शुरुआत करने वाले श्री अग्रहरि आज भी उसी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

तीन दशकों का बेदाग सफर
त्रियुगी अग्रहरि ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1992 में की थी। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में युवाओं को संगठित करने का कार्य किया। इसके बाद जिला कार्यसमिति (बढ़नी मंडल) में विभिन्न दायित्वों को निभाते हुए अपनी संगठन क्षमता का परिचय दिया। वर्तमान में वह जिला संयोजक (राजनीतिक प्रतिक्रिया विभाग) के रूप में पार्टी की नीतियों और विपक्ष के मुद्दों पर प्रखरता से अपनी बात रखते हैं।

व्यापारियों और जनता की आवाज
क्षेत्रीय राजनीति में त्रियुगी अग्रहरि की पहचान एक ऐसे नेता की है जो व्यापारियों और आम जनता के अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कई दशकों से स्थानीय समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने के कारण जनता के बीच उनकी गहरी पैठ है।

संगठन के प्रति अटूट निष्ठा
पार्टी के प्रति उनकी वफादारी का ही परिणाम है कि वह लगातार तीन दशकों से भाजपा के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन का विस्तार कर रहे हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि श्री अग्रहरि जैसे अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में ही नगर पंचायत और विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है।

रिपोर्टर से बात करते हुवे त्रियुगी अग्रहरि ने कहा नगर पंचायत बढ़नी से तीसरी बार सभासद मनोनीत होना मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश शासन और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मुझ पर अटूट विश्वास है। मैं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझे पुनः जनसेवा का यह अवसर प्रदान किया।

​बीते दो कार्यकालों की तरह इस बार भी मेरा लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और बढ़नी के चहुंमुखी विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। यह जिम्मेदारी मेरे समर्थकों और सम्मानित जनता के स्नेह का परिणाम है। मैं पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ नगर की उन्नति के लिए सदैव समर्पित रहूँगा। विकसित भारत और सशक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को सिद्ध करने में मैं अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दूँगा।जनता का प्यार और पार्टी का विश्वास ही मेरी असली पूंजी है। त्रियुगी अग्रहरि
उनके कार्यों और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए क्षेत्र के प्रमुख दिग्गजों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, जिनमें
राजू शाही, श्रीमती साधना चौधरी, जोगेंद्र तिवारी ,सिद्धार्थ पाठक, सुनील अग्रहरि, ध्रुप चतुर्वेदी ,अमित मौर्य, रमेश मौर्य, दिलीप मद्धेशिया ,दीपक मौर्य, लालजी त्रिपाठी, रमेश मणि त्रिपाठी, प्रभात तिवारी प्रमुख रूप से बधाई दी है।