शोहरतगढ़ का गौरव: यूपी पीसीएस 2024 में क्षेत्र के तीन होनहारों ने गाड़े सफलता के झंडे

गुरु जी की कलम से
शोहरतगढ़। सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और हर्षोल्लास से भरा रहा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS) 2024 के घोषित परिणामों में क्षेत्र के तीन युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रशासनिक सेवाओं में अपनी जगह पक्की की है। इन युवाओं की सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
इन युवाओं ने बढ़ाया मान:
* सुधीर मिश्रा (ग्राम पलिया): सुधीर मिश्रा का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
* शिवम ओझा (ग्राम साहा): ग्राम साहा निवासी सिल्लू ओझा के सुपुत्र शिवम ओझा ने अपनी कड़ी मेहनत से असिस्टेंट कमिश्नर (GST) जैसे महत्वपूर्ण पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
* तुषार श्रीनेत (ग्राम करौती): करौती निवासी तुषार श्रीनेत ने भी पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया है।
क्षेत्र में खुशी का माहौल
इन युवाओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और नेताओं ने इसे शोहरतगढ़ के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया है। युवा नेता उग्रसेन सिंह, मणेंद्र मिश्रा ‘मशाल’, गोपाल प्रसाद फौजी, अपनादल नेता अनिल चौधरी , डॉ सरफराज अंसारी , डॉ चंद्रेश कुमार उपाध्याय ,प्रधान जफर आलम सहित अन्य प्रबुद्धजनों ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी।