डॉ. प्रमोद कुमार बने सिद्धार्थनगर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नए जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग में सांगठनिक मजबूती के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पूनिया ने लोटन ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार की निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें जनपद सिद्धार्थनगर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

डॉ. प्रमोद कुमार की इस नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के प्रति उनके लंबे संघर्ष और समर्पण को देखते हुए नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

डॉ. प्रमोद कुमार की नियुक्ति पर जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं

क़ाज़ी सुहेल अहमद (जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी),अतहर अलीम ,मोहम्मद मोकीम (पूर्व सांसद) ,चौधरी रवीन्द्र प्रताप (पूर्व विधायक) ,अरशद खुर्शीद (प्रदेश महासचिव) ,डॉ. नादिर सलाम (सचिव) ,किरन शुक्ला, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, रियाज़ मनिहार, अभिनय राय और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी।

संगठन को मिलेगी नई मजबूती

कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद और अन्य नेताओं ने आशा व्यक्त की है कि डॉ. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग जिले के कोने-कोने में सशक्त होगा। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के कार्य में अब और तेजी आएगी। कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय के लिए प्रदेश नेतृत्व और सांसद तनुज पूनिया का विशेष आभार प्रकट किया है |