भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 14 किलो चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

गुरु जी की कलम से 

कृष्णनगर (नेपाल): भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिद्धार्थनगर के बढ़नी बॉर्डर के पास नेपाली पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। कृष्णनगर पुलिस ने घेराबंदी कर चार तस्करों को दबोचा है, जिनके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई है।

सादे कपड़ों में तैनात टीम ने दबोचा

कपिलवस्तु जनपद के कृष्णनगर थाने के इंस्पेक्टर कृष्ण बहादुर कुंवर के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम सादे कपड़ों में गश्त पर थी। संदेह होने पर टीम ने चार संदिग्धों को रोककर उनकी सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग और शरीर के विभिन्न हिस्सों में छिपाकर रखी गई कुल 14 किलो 427 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

नेपाल पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में बागलुंग और रुकुम पूर्व जिले के निवासी शामिल हैं:

  1. नकुल घर्ती मगर (34 वर्ष) – बागलुंग

  2. मनीषा घर्ती मगर (37 वर्ष) – बागलुंग

  3. दिल कुमारी घर्ती मगर – बागलुंग

  4. दिलकुमारी घर्ती (40 वर्ष) – रुकुम पूर्व

भारत में खपाने की थी योजना

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस खेप को सीमा पार भारतीय बाजारों में सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।