📅 Published on: July 13, 2026
देवेन्द्र श्रीवास्तव
उसका बाजार सिद्धार्थनगर ।स्थानीय थाना के प्रभारी निरीक्षक व सीसी टीम उसका बाजार द्वारा सोमवार को हेलमेट वितरण करते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपेक्षा व्यक्त किया।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि सड़क पर बाइक चलाते समय होने वाले एक्सीडेंट में ज्यादातर मौतें हेलमेट के अभाव में होती हैं।इसी के मद्देनजर पुलिस द्वारा पहल कर हेलमेट वितरण कर लोगों को सड़क और यातायात नियमों का पालन करने हेतु सजग किया जाता है।गौरतलब है कि हेलमेट वितरण के यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा एक्सीडेंट होने से बचाव की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्रीय सड़को पर लगातार वाहन चेकिंग और यातायात नियमों का पालन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।इसके लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पमुख चौराहों और तिराहे पर सघन वाहन चेकों अभियान के क्रम में यातायात व्यवस्केथा सुधारने का क्रम जारी है।जिससे सड़क एक्सीडेंट से होने वाली गंभीर दुर्बघटनाओ में कमी आएगी ।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से विभिन्न यातायात सुरक्षा अधिनियम के बारे में भी जागरूक किया गया।