📅 Published on: July 16, 2026
Kapilvastupost
**सिद्धार्थनगर / बांसी**
कहते हैं प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, और इस बात को सच कर दिखाया है बांसी तहसील के बरगदी गांव के 15 वर्षीय छात्र **उमंग द्विवेदी** ने। उमंग ने इतनी छोटी उम्र में अपनी पहली पुस्तक **’The Unsolved Mystery’** प्रकाशित कर साहित्य की दुनिया में कदम रखा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उनका नाम रोशन हो रहा है।
**पढ़ाई के साथ लेखन का अनोखा सफर**
बरगदी निवासी रमेश धर द्विवेदी के पुत्र उमंग, लिटिल फ्लावर स्कूल (बांसी) में कक्षा 10 के छात्र हैं। पढ़ाई के भारी दबाव के बीच भी लेखन के प्रति उनकी गहरी रुचि कम नहीं हुई। इसी लगन का नतीजा है कि उन्होंने न सिर्फ इस सस्पेंस से भरी पुस्तक को लिखा, बल्कि आधुनिक आत्मनिर्भरता का परिचय देते हुए इसे **स्वयं प्रकाशित** भी किया है।
**खुद बनाई वेबसाइट, तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल**
डिजिटल युग के साथ कदम मिलाते हुए उमंग ने अपनी पुस्तक के प्रचार-प्रसार के लिए खुद एक **वेबसाइट** भी तैयार की है। इस वेबसाइट पर पुस्तक से जुड़ी जानकारियां, लेखक का परिचय और अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध हैं। उमंग का कहना है कि उनका लक्ष्य भविष्य में भी विभिन्न विषयों पर पुस्तकें लिखकर अपनी रचनात्मक सोच को पाठकों तक पहुंचाना है।
**विद्यालय परिवार ने जताया गर्व**
अपनी इस शानदार सफलता के बाद उमंग ने अपनी प्रकाशित पुस्तक विद्यालय के प्रधानाचार्य को भेंट की। 10वीं के छात्र की इस अद्भुत उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार ने बेहद खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उमंग की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बन गई है।