📅 Published on: September 2, 2026
कुलदीप माइती ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गौसेवा, सीएम योगी के गौ-संरक्षण कार्यों की सराहना
Kapilvastupost
लखनऊ, 1 सितंबर 2026। राजधानी लखनऊ स्थित कान्हा उपवन (नंदिनी धाम) में आज कुलदीप माइती ने गौमाता की विशेष सेवा-पूजा की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना की, तिलक लगाया, माला पहनाई और अपने हाथों से भोजन कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत भावुक और पुण्य का क्षण था।
सीएम योगी के गौ-संरक्षण कार्यों की सराहना
कार्यक्रम के दौरान कुलदीप माइती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि कान्हा उपवन जैसी गौशालाओं के निर्माण से बेसहारा गोवंशों को सहारा मिला है और मुख्यमंत्री का यह ऐतिहासिक कार्य सदैव याद रखा जाएगा।
“गौसेवा ही सच्ची मानव सेवा”
माइती ने कहा कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है और गौसेवा ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने लोगों से आत्मकेंद्रित सोच छोड़कर संस्कृति और गौमाता की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।
पशु चिकित्सकों की टीम को भी दिया धन्यवाद
उन्होंने कान्हा उपवन प्रशासन और वहाँ सेवारत पशु चिकित्सा अधिकारियों की भी सराहना की, जो दिन-रात गोवंशों की देखभाल में जुटे हैं। कार्यक्रम में डॉ. अभिनव और डॉ. आशीष सहित उनकी टीम ने गोवंशों के स्वास्थ्य की जाँच की।
कार्यक्रम में रहे ये गणमान्य लोग
इस अवसर पर भारतीय किसान मंच के पदाधिकारी भी मौजूद रहे:
– राष्ट्रीय अध्यक्ष – देवेन्द्र तिवारी
– प्रदेश अध्यक्ष – शिवाकांत अवस्थी
– राष्ट्रीय महासचिव – रूपेश पाण्डेय
– मीडिया प्रभारी – संजय भूषण पटियाला
इनके अलावा संगठन के अन्य पदाधिकारी व गौ सेवक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर कुलदीप माइती ने लखनऊवासियों से अपील की कि वे समय निकालकर कान्हा उपवन आएं और गौसेवा में अपना सहयोग दें।