सिद्धार्थनगर में सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, इलाके में मचा हड़कंप

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर धनोहरी गांव के पास सड़क किनारे एक नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे लावारिस हाल में पड़े नवजात शिशु को देखा और तुरंत इसकी सूचना डुमरियागंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को अपनी सुपुर्दगी में लिया।

पुलिस द्वारा नवजात शिशु की सुरक्षा व स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल नवजात को इस तरह लावारिस छोड़ने की वजह और उसे वहां कौन छोड़ गया, इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।