📅 Published on: September 10, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने के बाद पहली बार डुमरियागंज पहुंचीं सुमन यादव का गुरुवार को सपा कार्यालय पर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इसी कार्यक्रम के दौरान सिद्धार्थनगर में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष फैजान अहमद का भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया गया।
विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत होगी। इस अवसर पर अफसर रिजवी, इकबाल मलिक, बच्चा राम बोध, पप्पू मलिक, राजू मौलाना, सौरभ पाण्डेय, इरफान मिर्जा और मतीबुल्लाह सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।