इटवा तहसील में वकीलों का हल्लाबोल: तहसीलदार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे

Kapilvastupost

एंकर: जनपद सिद्धार्थनगर की तहसील इटवा में आज उस समय हड़कंप मच गया जब इटवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए सीधे तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

वकीलों का आरोप है कि वर्तमान तहसीलदार के कार्यकाल में तहसील स्तर के सभी कार्यों में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बैनामा होने के बावजूद सैकड़ों दाखिल-खारिज के मामले महीनों से लंबित पड़े हैं। वरासत और धारा 80 (भूमि उपयोग परिवर्तन) जैसे सामान्य राजस्व कार्यों के लिए भी रिश्वत की मांग की जा रही है, जिससे आम जनता और अधिवक्ता बेहद परेशान हैं।

दूसरी ओर, जब इस मामले पर इटवा तहसीलदार से बात की गई तो उन्होंने अधिवक्ताओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।

बाइट 1: बार एसोसिएशन अध्यक्ष,

इटवा बाइट 2: तहसीलदार, इटवा