बकाया ऋण न चुकाने पर डुमरियागंज तहसील प्रशासन का बड़ा एक्शन, बकायेदार की जमीन कुर्क
📅 Published on: September 23, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की धोबहा शाखा का बकाया ऋण जमा न करना एक बकायेदार को भारी पड़ गया। बकाये की वसूली के लिए डुमरियागंज तहसील प्रशासन ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाते हुए कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासनिक टीम ने ग्राम मिश्रौलिया मय शिवदास निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा आदि के हिस्से की भूमि को कुर्क कर लिया है।
3.26 लाख रुपये का बकाया, दो गाटा संख्याओं पर हुई कार्रवाई
बैंक प्रबंधन के अनुसार, बकायेदार पर कुल 3,26,615 रुपये की धनराशि बकाया थी। बार-बार ताकीद के बाद भी भुगतान न होने पर तहसील प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। राजस्व टीम ने ग्राम मिश्रौलिया मय शिवदास स्थित:
गाटा संख्या 364 (रकबा 0.8240 हेक्टेयर)
गाटा संख्या 54 (रकबा 0.4270 हेक्टेयर)


