ग्राम पंचायत धनौरी में ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन: ग्रामीणों की सुनी गईं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
📅 Published on: November 13, 2026
निजाम अंसारी
सिद्धार्थनगर: सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “गाँव की समस्या, गाँव में समाधान” के तहत आज ग्राम पंचायत धनौरी में ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी स्थानीय समस्याओं को सुनना और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना रहा।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, राशन कार्ड, स्वच्छता, जल निकासी और संपर्क मार्गों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
चौपाल में पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव ने कहा ग्राम चौपाल के माध्यम से प्रशासन सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँच रहा है, जिससे लोगों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। हमारा प्रयास है कि गाँव के प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले और प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।”
ग्राम प्रधान (किश्मत अली उर्फ राजू) ने अपने संबोधन
“ग्राम पंचायत धनौरी का समग्र विकास और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस चौपाल के जरिए हमें जनता की मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं को करीब से जानने का अवसर मिला है। पंचायत सचिव और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से गाँव की हर समस्या को दूर कर धनौरी को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।”


