त्रिलोकपुर: बिस्कोहर चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही को पत्रकारों व समाजसेवियों ने दी भावभीनी विदाई, कार्यशैली की हुई सराहना

Kapilvastupost

​सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिस्कोहर पुलिस चौकी पर तैनात रहे चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही के स्थानांतरण पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी।

​समारोह के दौरान वक्ताओं ने चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता के साथ बेहद आत्मीय और सहयोगात्मक व्यवहार रखा। उनकी कार्यशैली और मृदुभाषी स्वभाव ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

​इस विदाई समारोह में प्रमुख रूप से पत्रकार प्रमोद मिश्रा, बबलू गिरी, राम पूजन सोनी, आरिफ खान, सभासद एजाज अहमद शाह, डॉ. खुर्शीद अहमद सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।