समाजवादी जनचौपाल के माध्यम से लगातार जनता के बीच जागरूकता बढ़ा रहे विधायक अनिल सिंह


निज़ाम अंसारी
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर पूर्व विधायक अनिल सिंह लगातार अपनी गतिविधियां बढ़ाते हुवे समाजवादी विचार धारा को जनता के बीच एवम अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में आम जनता को छात्रों , गरीब मजदूरों को सुविधा दी जा रही थी और आज भा ज पा के राज में अधिकारी बेलगाम भरष्टाचार आसमान पर है उक्त विचार पूर्व विधायक अनिल सिंह ने शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर समाजवादी जनचौपाल में लोगों को संबोधित करते हुवे कहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पूर्व सपा शासन काल की उपलब्धियां गिनाई और मौजूदा सरकार पर मंहगाई,भ्रष्ट्राचार और बदतर कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताया।
जन सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि पूर्व सपा शासन काल में पार्टी मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में चौमुखी विकास किया और विभिन्न जनहित योजनाओं के द्वारा जनता को लाभ पहुंचाने का कम किया जिसे जनता आज भी याद कर रही है।उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने का लालच देकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार ने आम जनता को सौगात मै मंहगाई,भ्रष्ट्राचार और आर्थिक तंगी देकर परेशान करने का कम किया है।भाजपा सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है।सारे लाभ की योजनाएं उद्योगपतियों के लिए ही है।जनता सब समझ चुकी है।आगामी विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है जनता बी जे पी के विघटनकारी नीतियों से तंग आ चुकी है जनता अब खुशहाली चाहती है और पुनः अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सरकार बनाना चाहती है। इस दौरान बी डी सी कुलदीप चौधरी , गिरजेश कुमार , घनश्याम बाबा , प्रभात सिंह , रिंकू चौधरी , नईम प्रधान , त्रिभुवन यादव , राम प्रसाद , मो यूसुफ ,हरीश , चिंकाऊ आदि मौजूद रहे।
फोटो

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post