सांसद जग्दाम्बिकपाल का प्रयास लाया रंग नयी रेल लाइन खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज के लिए 170 करोड़ का बजट पास योजना से लगभग 25 लाख लोगों को होगा फायदा

वर्ष 2021 के फ़रवरी माह में लोकसभा में सिद्धार्थनगर की जनता के लिए नयी रेलवे लाइन का मुद्दा मुद्दा सांसद ने उठाया था जिसका सर्वे कार्य जनवरी 2022 में पूरा हो चूका है अब भूमि अधिग्रहण करना शेष है |   

निज़ाम अंसारी

सिद्धार्थनगर। नई रेल लाइन खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज के प्रगति की समीक्षा बैठक सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं. मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, रेलवे राजीव कुमार, जिलाधिकारी संजीव रंजन, चीफ इंजीनियर रेलवे संजय कन्नौजिया, डिप्टी चीफ इंजीनियर रेलवे रवीन्द्र मेहरा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक mein जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभी ka स्वागत करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि नई रेल लाइन खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज के अन्तर्गत तहसील बांसी में पड़ने वाले 28 गांवों के भूमि अधिग्रहण हेतु धारा-4 का प्रकाशन करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने रेलवे विभाग के अधिकारियों को बताया कि माह अक्टूबर 2022 तक तहसील बांसी के अन्तर्गत आने वाली भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण कर भूमि रेलवे को हैण्डओवर कर दिया जायेगा।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि शेष भूमि अधिग्रहण आपसी सहमति के आधार पर किया जायेगा जिससे समय की बचत होगी। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे विभाग द्वारा इस परियोजना के लिए रू0 1 70  करोड़ अवमुक्त कर दिया गया जिसमें से 55 करोड़ जनपद सिद्धार्थगर के लिए अवमुक्त किया गया है।

डुमरियागंज ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि नई रेल लाइन के निर्माण हेतु सामान रखने के लिए ग्राम समाज चरागाह की भूमि चिन्हित कर उपलब्ध करा दे जिससे सामान रखने में समस्या न हो। एन.एच.ए.आई. के अधिकारी द्वारा बताया कि नई रेललाइन के अन्तर्गत खलीलाबाद तथा बांसी में एन.एच.ए.आई. द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जायेगा |

तथा स्टेट हाइवे पर पड़ने वाले क्रांसिंग पर पी.डब्ल्यू-डी. द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जायेगा। सांसद ने इस नयी रेल परियोजना के धनराशि अवमुक्त करने के लिए मंत्री रेल, भारत सरकार अथ्वनी वैष्णव तथा भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, रेलवे राजीव कुमार ने सांसद डुमरियागंज, जिलाधिकारी तथा अन्य सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, एन.एच.ए.आई. सी.एम. द्विवेदी, तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

बताते चलें कि सिद्धार्थनगर – बांसी – खलीलाबाद – डुमरियागंज रेल लाइन का निर्माण निकट भविष्य में जल्द शुरू हो जाएगा। रेलवे लाइन के सर्वेक्षण एवं ब्लू प्रिंट इत्यादि का कार्य पूरा हो गया है। यदि काम सामान्य गति से चलता रहा तो अगले वर्ष में इस मार्ग से लाखों यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।

इस रेल लाइन के बारे में लोकसभा के प्रश्नकाल में गत दिवस क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल ने लोकसभा में प्रश्न उठाया, जिसका जवाब देते हुए रेल मंत्री ने लाइन के लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा हो जाने की जानकारी दिया। अगले चरण में उन्होंने भूमि अधिग्रहण जल्द किये जाने की जानकारी दी गयी थी ।

याद रहे कि संतकबीर नगर जिले के मेंहदावल – सेमरियावां क्षेत्र सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा, बांसी, पथरा बाजार व डुमरियागंज क्षेत्र तथा बलरामपुर के महुआ, उतरौला सहित श्रावस्ती जिले के कई इलाके रेल सविधा से वंचित हैं। यहां के लोगों को रेल से सफर के लिए दूर दराज जाना पड़ता है। अनुमान है कि इस नये रेल मार्ग से चार जिलों के कम से कम 25 लाख लोग लाभान्वित हो सकेंगे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post