शिवबाबा पोखरे में मिली अज्ञात युवक की लाश
📅 Published on: July 21, 2022
विशाल दुबे
आज सुबह सुबह ही शोहरतगढ़ कस्बा वासियों को बुरी खबर का सामना करना पड़ा शिवबाबा मंदिर पोखरे में एक 25 साला युवक के लाश की सूचना पर पूरा कस्बा धीरे धीरे उमड़ पड़ा हर कोई जानने की कोशिश में लगा रहा कि कैसे हुवा बहरहाल मौके पर थानाध्यक्ष ने पहुँचकर लाश को बाहर निकाल कर उससे नीबी दोहनी और गड़ाकुल के व्यक्तियों से पहचान कराई लेकिन पहचान नहीं हो सकी लाश को कब्जे में करते हुवे पंचनामा करा गया और उसे पी एम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही थी।
मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष ने कहा कि लाश के शिनाख्त की पूरी कोशिश की जा रही है पी एम के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



