थाना कोतवाली कपिलवस्तु पर पीस कमेटी की मीटिंग सम्पन्न
📅 Published on: July 25, 2022
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। अमित कुमार आनंद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आगामी त्यौहार मोहर्रम व शिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुरेश चंद्र रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव एवं थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सोमवार को थाना कोतवाली कपिलवस्तु पर त्योहार मोहर्रम व शिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, एस-10 सदस्यों, धर्म गुरुओं, पत्रकार बंधुओ के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर उच्चाधिकारीगण के आदेश निर्देश से अवगत कराते हुए त्यौहार से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बंध में जानकारी की गई, तो त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने में कोई समस्या प्रकाश में नहीं आयी। थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने सभी से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार को सम्पन्न कराने हेतु अपील किया।


