मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर 5 अगस्त को कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

इन्द्रेश तिवारी

सिद्धार्थ नगर 02 अगस्त / कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्य नारायण पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह भी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल ने कहा कि देश में मंहगाई और बेरोज़गारी चरम पर है जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी आगामी 05 अगस्त को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने आगे कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 05 अगस्त से 15 अगस्त तक कांग्रेस पार्टी पूरे देश में तिरंगा पदयात्रा निकालेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह एवं प्रदेश महासचिव जय करन वर्मा ने कहा कि मंहगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ निकाली जाने वाली तिरंगा पदयात्रा जनपद में 75 किमी चलेगी और सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा• चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि तिरंगा पदयात्रा की सारी तैयारियां पूरी हैं यात्रा का मार्ग तय कर लिया गया है। जनपद में यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी ।
बैठक को विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरशद खुर्शीद, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, किरन शुक्ला, प्रदेश सचिव, सच्चिदानंद पाण्डेय, नादिर सलाम, डा• अरविंद शुक्ला ने भी संबोधित किया।
बैठक में अब्दुल सलाम वकील, रंजना मिश्रा, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, दीपक यदुवंशी, प्रमोद कुमार, मैनुद्दीन खान, इश्तियाक चौधरी, गालिब बिसेन, सोनू त्रिपाठी, होरी लाल श्रीवास्तव, जितेन्द्र धर द्विवेदी, मुकेश कुमार चौबे, गुल मोहम्मद, अशोक गुप्ता, रियाज मनिहार, आसिफ़ रिज्वी, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी,राजन श्रीवास्तव, जोखन प्रजापति, दिवाकर त्रिपाठी, जमाल ख़ान, राम वृक्ष यादव, असलम खुर्शीद, राशिद शाह, उमाशंकर कसौधन हथजोडवा, पंकज पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, मो• हमजा, काजी इजहार, शौकत अली, राजेश शास्त्री,अकरम अली, सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post