सांसद द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का जगह – जगह हुआ स्वागत


चिल्हिया से इन्द्रेश तिवारी शोहरातगढ़ से डॉ शाह आलम की रिपोर्ट

तिरंगा यात्रा का सनई , धेन्सा ,बरगदवा ,चिल्हिया परसा , तुलसियापुर बढ़नी में हुवा जोरदार स्वागत

आज सिद्धार्थनगर के विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र में चिल्हिया मण्डल के कंदवा चौराहे से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम जियावन मौर्या रहे । इस मौके पर चिल्हिया मण्डल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी ने सांसद तथा प्रभारी का स्वागत किया ।हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोग हाथो में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा विधान सभा गूंज गया। इसी क्रम में चिल्हिया में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सांसद व प्रभारी का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा का परसा चौराहे पर तथा तुलसियापुर चौराहे पर सैकड़ों लोगो ने सांसद व प्रभारी का स्वागत किया है। स्वागत यात्रा कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा पवन मिश्रा राम शंकर यादव मंडल महामंत्री पद्माकर शुक्ला सूर्य प्रकाश पांडे नर्वदेश्वर मणि गंगा मिश्रा ररहे। बाबा रोहित गुप्ता सिद्धार्थ पाठक कालीचरण सहित सकड़ो लोग शामिल रहे। तिरंगा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीओ शोहरतगढ हरिश्चंद्र मय फोर्स के मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post