नेपाली कांग्रेस के युवा नेता राजेश ज्ञावाली से मिले भरत सिंह सिसौदिया
📅 Published on: August 8, 2022
kapilvastupost reporter
कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामंत्री भरत सिंह सिसौदिया नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुचे।
सिसौदिया व्यक्तिगत तौर पर नेपाल की पर्यटकीय सुंदरता का आनंद लेने नेपाल आने के अलावा उनके द्वारा नेपाल के राजनीतिक दलों से मिलना भी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
नेपाल भ्रमण पर आए सिसौदिया फिलहाल अभी नेपाली कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलने में व्यस्त बताए जा रहे है। उन्होंने नेपाली कांग्रेस के प्रभावशाली सांसद अभिषेक प्रताप शाह, राजेश ज्ञावाली से भी मुलाकात की कल शाम से ही भाजपा नेता राजनेताओं से मुलाकात में तीव्रता जताई है। उनका यह मिलना अच्छे अर्थपूर्ण संकेत माना जा रहा है। उनके लिए पशुपति विकास कोष ने उनके लिए विशेष पूजा आराधना का व्ययस्था किया हुवा था। महामंत्री सिसौदिया सावन का अंतिम हप्ता का मौका देखकर काठमांडू पहुचे थे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अभी वह कुछ दिन नेपाल में रहेंगे, काठमांडू दर्शन के बाद पोखरा से सयांगजा होते हुए लुम्बिनी का भी दर्शन करेंगे।


