धूमधाम के साथ निकला कावड़ यात्रा

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। ग्राम पंचायत खलीलपुर मे सावन माह के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खलीलपुर गौहनिया शिव मंदिर से कावड़ यात्रा निकाली गई। इस कावड़ यात्रा में समस्त ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह कावड़ यात्रा खलीलपुर गौहनिया शिव मंदिर से गाजे बाजे के साथ मोहाना चौक मोहाना बाजार होते हुए मोहाना स्थित कूड़ा नदी पर पहुंची। मोहाना नदी पर सभी माताओं बहनों ने अपने-अपने पात्र में जल भरा और पुनः यह कावड़ यात्रा गौहनिया शिव मंदिर पर पहुंची। गौहनिया शिव मंदिर पर सभी माताओं ने अपने अपने पात्र से पवित्र जल को भोलेनाथ के ऊपर समर्पित किया और समस्त लोगों के सुख समृद्धि और मंगल के लिए कामना की। इस कांवड़ यात्रा में खलीलपुर के पूर्व प्रधान बाबूलाल गुप्ता, शिवपतिनगर के पूर्व प्रधान राकेश कुमार साहू, जितेंद्र गुप्ता, रोहित कुमार कसौधन, अनिल चौधरी, सुधीर कसौधन, मुकेश कसौधन, आकाश साहू, राजकुमार गुप्ता, सिकंदर गुप्ता, अनिल कसौधन, मंदिर प्रबंधक रमेश चौधरी, राजेश गुप्ता, राजू गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, अनीता, महिमा, सीमा, कविता, साक्षी, सुष्मिता, वैष्णवी, तान्या, नंदिनी आदि महिलाएं एव पुरुष शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post