युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
📅 Published on: August 14, 2022
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के आवाह्न व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति व जिला अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह के निर्देश पर जिले के तिवारीपुर चौराहा से गोल्हौरा, बरदहा तक विश्वहिंदू महासंघ के कार्यकताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में किया गया।
यात्रा में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ गोविंद प्रसाद शुक्ल, कार्य कारणी सदस्य आशीष श्रीवास्तव, एवं रवि वर्मा, इबरार, सूरज, दुर्गेश, करन, पवन, वाल्मीकि, मंजूर अली, अशोक वर्मा, अमित सोनी, जगतराम, साविर अली, शनी अग्रहरि,गब्बर,दिनेश आदि लोग उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के समापन पर नुक्कड़ गोष्ठी मे जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा हमारे पूर्वजों के बलिदान की निशानी है। हम भारत वासी इसके सम्मान मे आच नही आने देगे।


