बैक टू स्कूल कंपैन का पोस्टर लॉन्च
📅 Published on: August 24, 2022
देवेन्द्र श्रीवास्तव
उस्काबाजार सिद्धार्थनगर।बुधवार को उसका बाजार स्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बीईओ महेंद्र कुमार और स्थानीय एसबीआई शाखा के प्रबन्धक संतोष कुमार जायसवाल के द्वारा बैक टू स्कूल कैंपेन और विद्यालय प्रबंधन समिति से संबंधित पोस्टर लांच किया गया। इस मौके पर ऐक्शन एड और यूनिसेफ द्वारा संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के जिला समन्वयक विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि 31 अगस्त तक स्कूल हर दिन आएँ (SHARDA) कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन किया जाना है इसमें सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपेक्षा है की वह इस कार्य में सहयोग प्रदान करे।
परियोजना के माध्यम से समुदाय और अभिभावकों के बीच बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है।
इस अवसर पर ए आर पी रामसेवक गुप्ता सहित तमाम शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।


