उसका बाजार – कमलेश चंद्र पांडेय किसान इंटर कॉलेज के बने प्रबंधक
देवेंद्र श्रीवास्तव उसका बाजार
स्थानीय कस्बा अन्तर्गत स्थित विद्यालय किसान इण्टर कॉलेज के प्रबंध समिति का चुनाव शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राजकीय इण्टर कॉलेज बहेरवाँ के प्रधानाचार्य देवेन्द्र श्रीवास्तव की देखरेख में सकुशल सम्पन्न हुआ। कॉलेज के प्रबुद्ध सदस्यों ने एक बार पुनः अपना विश्वास जताते हुए सूझबूझ का परिचय दिया। प्रबंध समिति के सदस्यों ने पुराने प्रबन्धक कमलेश चन्द्र पाण्डेय को ही पुनः सर्वसम्मति से निर्विरोध कॉलेज का प्रबन्धक चुना।
चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता हेतु उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव मिलते ही कॉलेज के
निवर्तमान होरहे प्रबन्धक के प्रति विश्वास जताते हुए ध्वनिमत से अपना
प्रबन्धक स्वीकार किया। इस मौके पर प्रबन्धक के चुनाव के बाद शिक्षा समिति गण के सदस्यों हरिशंकर दुबे को अध्यक्ष ईश्वर चन्द्र श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष तथा करुणेश पाण्डेय को मंत्री सचिव भी चुना। कॉलेज के प्रबंध समिति. के. नवनियुक्त पदाधिकारियों के चुने जाने पर प्रधानाचार्य गोपेश्वर चौबे,संजय कुमार गुप्त, मंनोज शर्मा, कृष्ण कुमार पाठक ,राम शंकर भारती, सर्वेश उपाध्याय,रामायन मिश्र,अनिल मिश्र, वीरेंद्र पाण्डेय,राम उजागिर पाण्डेय प्रमोद पाण्डेय ,राज कुमार शुक्ल अनिल चौबे,शैलेश दुबे आदि लोगों ने बधाई दिया है।