कांग्रेस सदस्यता महा अभियान – डॉ नादिर सलाम के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

ज़ैद अहमद खान

इटवा बाज़ार  सिद्धार्थ नगर

कांग्रेस नेता डॉ नादिर सलाम ने कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार को तेज करते हुवे इटवा विधान सभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने एक दर्जन से अधिक गाओं में पहुंचकर जनसम्पर्क किया लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉक्टर सलाम को उनके व्यहार के कारण लोग उन्हें पसंद करते हैं |

इस दौरान जिला अल्पसंख्यक चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में भ्रष्ट्राचार व महंगाई चरम पर है।गरीब,मजदूर,व्यापारी  हर वर्ग परेशान है। रोजगार देने और अच्छे दिन लाने का  वादा करने वाली भाजपा सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर पाई। जनता का मूड इस बार बदलाव लाने का है क्योंकि कांग्रेस सरकार बुनियादी ढांचा रोजगार और शांतिपूर्ण वातावरण वाली पार्टी है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता बनते ही युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा  वही मँहगाई तुरंत काम कर दी जाएगी क्योंकि अगर नियम कानून सही बनते हैं तो उसका फायदा प्रदेश के नागरिकों को ही होगा। वर्तमना भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने युवाओं से रोजगार छीनने का कार्य किया। कांग्रेस  सरकार में जितने विकास कार्य हुवे हैं सरकार उसी को अपना विकास कहती है  उसे अपना कार्य बताकर  सरकार जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता योगी सरकार से त्रस्त हो चुकी है,बदलाव चाहती है।आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश कि जनता झूठा वादा करने वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।प्रदेश की जनता आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। नादिर ने सोमवार को इटवा विधान सभा क्षेत्र के इटवा बक्शी, मुडिला,पिंपरी बुजुर्ग आदि गांवों का दौरा कर जनसम्पर्क कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई | इस दौरान अब्दुल सलाम मुकेरी , मोहम्मद लजीम मुकेरी , मोहम्मद रईस , ताहिर . एहसान खान , अबू साद , ज़ुबैर अहमद , अताउल्लाह , संजय कुमार , पुजारी , राम चरित्र , राजेश शर्मा ,जयराम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post